प्रवक्ता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था और जैसा कि विदेश मंत्री ने कहा है उन्होंने पाकिस्तान को महत्व देते हुए प्रतिबद्धता के साथ सेवा दी और कुशलता और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री के सफल UNGA दौरे का आयोजन किया।' विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मुनीर अकरम लोधी की जगह संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के नए स्थायी प्रतिनिधि होंगे। अकरम, जो पहले 2002 से 2008 तक इसी पद पर काम कर चुके हैं, संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क मुख्यालय में पदस्थ रहेंगे।