लाहौर। पाकिस्तान में बसे हिंदुओं को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय विरासत स्थल घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की सरकार ने यह फैसला लिया है। बता दें कि पंज तीरथ हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र स्थान है। पांच तालाबों की वजह से इसे पंज तीर्थ कहा जाता है। यहां एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर भी है।