वहीं, पाकिस्तान ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना से संक्रमित 1,13,623 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार,''देश में कोरोना वायरस के कुल 2,21,896 संक्रमितों में से अब तक 1,13,623 लोग स्वस्थ हैं।" ये पहली बार है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कोविड-19 का इलाज करा रहे 1,08,273 मरीजों से ज्यादा पाई गई है।