3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक विदेश मंत्री का दावा, ‘एक बार फिर भारत पाकिस्तान पर कर सकता है हमला, ये है तारीख’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया भारतीय फौज पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रही दावा: कार्रवाई 16-20 अप्रैल के बीच हो सकती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Apr 2019, 7:36 AM IST

pakistan

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटा पाकिस्तान, कहा- कभी उन पर हो सकता है हमला

लाहौर। बालाकोट में भारतीय एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारतीय फौज पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रही है। महमूद कुरैशी ने तिथि की भी जानकारी दी है।

सैन्य कार्रवाई करने की योजना

कुरैशी ने दावा किया कि भारत में चल रहे चुनाव के बीच अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान के खिलाफ अधिक सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। 16 से 20 अप्रैल के बीच भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। उन्होंने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की गुहार लगाई। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुल्तान में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि पाक सरकार के पास विश्वसनीय सूचना है कि भारत एक नई योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर एक और हमले की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों को पहले ही दे दी है।