25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / द्विपक्षीय बैठक रद्द होने से बौखलाए पाक का बदला, रद्द किया भारतीय राजनयिक का लेक्चर

द्विपक्षीय बैठक रद्द होने से बौखलाए पाक का बदला, रद्द किया भारतीय राजनयिक का लेक्चर

सूत्रों की माने तो लेक्चर रद्द होने के निर्देश हाईकमान से जारी किए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 6 Oct 2018, 1:49 PM IST

pakistan institution cancelled lecture of ajay bisaria at last moment

द्विपक्षीय बैठक रद्द होने से बौखलाए पाक का बदला, रद्द किया भारतीय राजनयिक का लेक्चर

इस्लामाबाद। द्विपक्षीय वार्ता रद्द होने के कारण बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से बदला लेने के नए-नए पैंतरे आजमा रहा है। खबर आ रही है कि दोनों देशों के संबंधों में आई खटास का बदला पाक में नियुक्त भारतीय राजनयिकों से ले रहा है। जानकारी के मुताबिक लाहौर के एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया का लेक्चर आखिरी समय में रद्द कर दिया गया।

विदेश विभाग की मंजूरी का हवाला देते हुए रद्द किया लेक्चर

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि अजय बिसारिया को नेशनल स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एनएसपीपी) से गुरुवार को एक लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन आखिरी समय में विदेश विभाग की मंजूरी का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया गया।

सिविल सर्विसेज के प्रशिक्षण केंद्र में था लेक्चर

बता दें कि यह संस्थान सिविल सर्विसेज का प्रशिक्षण केंद्र है, यहां नियमित रूप से शिक्षाविदों, पेशेवरों और विख्यात व्यक्तियों को गेस्ट लेक्चर के तौर पर आमंत्रित करता रहता है। अधिकारी ने अपने बयान में आगे बताया, 'एनएसपीपी लाहौर ने 4 अक्टूबर को बिसारिया को गेस्ट लेक्चर देने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन बाद में भारतीय उच्चायोग को यह सूचना दी गई कि उनका लेक्चर रद्द कर दिया गया है और इसकी नई तारीख तय होने पर आयोग दोबारा सूचना दे दी जाएगी।’

हाईकमान से मिले थे आदेश

हालांकि सूत्रों की माने तो लेक्चर रद्द होने के निर्देश हाईकमान से जारी किए गए थे, जिसके बाद एनएसपीपी प्रबंधन को जल्दबाजी में बिसारिया का लेक्चर रद्द करना पड़ा। दूसरी ओर प्रबंधन ने अपनी सफाई में बयान दिया है कि गेस्ट लेक्चर के रूप में किसी राजनयिक को बुलाने के लिए विदेश विभाग से मंजूरी लेना जरूरी होता है।

गुरुद्वारे में दर्शन से भी रोेके गए थे बिसारिया

गौरतलब है कि पाक में बिसारिया के साथ अपमान का ये पहले मामला नहीं है। इससे पहले बिसारिया को हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन से भी रोका गया था। हालांकि इस मामले पर पाक सरकार ने दावा किया था कि उन्हें सुरक्षा कारणों से दर्शन करने से रोका गया है।