पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने कहा कि भारतीय सरकार ने रफाल डील में पीएम मोदी को बचाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो ट्वीटस को शेयर करते हुए फवाद चौधरी ने कहा है कि, 'इससे पता चलता है कि बीजेपी पाकिस्तान के खिलाफ क्यों जहर उगल रही है। राफेल डील पर अपनी जंग खुद लड़ो।' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर इस डील को लेकर इस्तीफा देने का भारी दबाव है, इसलिए भारत सरकार इस रक्षा सौदे घोटाले से दुनिया का ध्यान हटाना चाहती है।