27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की पहली यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मतभेदों को दूर करने की कोशिश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिलेंगे,विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 2 Nov 2018, 1:26 PM IST

imran

चीन की पहली यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मतभेदों को दूर करेने की कोशिश

बीजिंग। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा को लेकर शुक्रवार को बीजिंग पहुंचे। इसे काफी महत्वपूर्ण यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। चीन और पाकिस्तान के आर्थिक गलियारे सीपीईसी को लेकर दोनों देशों के बीच काफी मतभेद हैं। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से कड़ी शर्तों वाले बेलआउट पैकेज से बचने लिए पाकिस्तान चीन से चर्चा करेगा। खान अपनी चार दिन की यात्रा पर शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे। तय कार्यक्रमों के अनुसार,खान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। खान पांच नवंबर को शंघाई में आयोजित चीन के अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो में भी जाएंगे।

नशे में धुत होकर पायलट ने विमान उड़ाने की कोशिश की, एयरलाइंस ने माफी मांगी

परियोजना की आलोचना कर चुके हैं

मीडिया के अनुसार,प्रधानमंत्री खान के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी,वित्त मंत्री असद उमर,वाणिज्य एवं व्यापार मामलों के सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद,रेल मंत्री शेख रशीद और अन्य भी यात्रा पर आए हैं। खान की यात्रा ने यहां काफी दिलचस्पी पैदा की है,क्योंकि यह ऐसे समय हो रही है जब वह अतीत में 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना की आलोचना कर चुके हैं।

परियोजना में कटौती बात कही है

उनके कई मंत्री कर्ज को लेकर चिंता की वजह से परियोजना में कुछ कटौती की बात कह चुके हैं। आशा की जा रही है कि खान आईएमएफ के बेलआउट पैकेज से बचने के लिए चीन से और अधिक ऋण की मांग कर सकते हैं। खान ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान करीब तीन अरब डॉलर की सहायता हासिल की है।