7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिख समुदाय के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा पाकिस्तान रेलवे, जानें किन खासियतों से लैस है ट्रेन

श्रद्धालुओं का पहला जत्था नवंबर के पहले सप्ताह में होगा रवाना 10,000 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देगा पाकिस्तान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Oct 2019, 9:33 AM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान रेलवे (PR) सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर के लिए खास ऐलान किया है। पाक रेलवे ने सिख समुदाय की सुविधा के लिए रविवार को ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन से कराची तक विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था नवंबर के पहले सप्ताह में रवाना होगा।

इन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन ननकाना साहिब से सुबह 10 बजे शोरकोट कैंट, खानेवाल, रोहड़ी, नवाब शाह, शेहदादपुर, हैदराबाद और कराची कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 11.50 बजे कराची पहुंचेगी। पीआर ने इस विशेष अवसर पर विशेष रूप से सिख समुदाय के लिए यह ट्रेन चलाई है। ट्रेन से लोवर एसी कोचों में से सीटें हटाकर कारपेट बिछाकर विशेष सेंट्रल हॉल बना दिया गया है। यह नहीं, कोच का एक भाग सिख धर्म की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के लिए रखा गया है।

10,000 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा

इस ट्रेन को गुरु नानक सिंह के जन्मस्थान ननकाना साहिब और उनके विश्राम स्थल दरबार साहिब करतारपुर के साथ-साथ अन्य धार्मिक तस्वीरों से सजाया गया है। शनिवार को यह भी बताया गया कि पाकिस्तान गुरु नानक के जयंती समारोह के लिए 10,000 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देगा। आपको बता दें कि तीर्थयात्री अटारी रेलवे स्टेशन से वाघा रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां से ननकाना साहिब के लिए रवाना होंगे। सिख समुदाय का आठ नवंबर तक पाकिस्तान जाना जारी रहेगा।