इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नवनिर्वाचित नेशनल असेम्बली की पहली बैठक सोमवार से शुरू होगी। नए चुने गए सदस्यों को शपथ दिलाये जाने के बाद पाकिस्तान में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन पार्लियामेंट हाउस में सोमवार सुबह 10 बजे से निचले सदन नेशनल असेंबली की पहली बैठक बुलाई है।