
PIA Employees fake degree
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ( Pakistan Supreme Court ) ने सरकारी नागरिक विमानन संस्था पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ( PIA ) के सभी कर्मचारियों की शैक्षिक डिग्रियों ( college degree ) के जांच का आदेश दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिल रही है।
फर्जी डिग्री के मामले में हुई सुनवाई
रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में Pakistan International Airline के कुछ कर्मचारियों की डिग्री के फर्जी होने के मामले ( fake degree case ) में सुनवाई हुई। अदालत में कहा गया कि PIA के इन कर्मचारियों को 'आजाद कश्मीर' (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के निजी विश्वविद्यालयों से शैक्षिक डिग्रियां मिल गईं जबकि एयरलाइन के यह कर्मचारी कभी उन विश्वविद्यालयों में गए तक नहीं। यही नहीं, इनके बल पर इन्होंने नौकरी में प्रमोशन भी हासिल कर लिया।
कर्मचारियों की डिग्रियों का जांच कर रिपोर्ट जमा कराने का आदेश
अदालत ने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से ऐसा लग रहा है कि डिग्रियां फर्जी हैं। PIA में निजी विश्वविद्यालयों से हासिल की गई डिग्रियों को बढ़ावा दिया गया है। PIA को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके कर्मचारियों की डिग्रियां मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की हों। अदालत ने PIA के सभी कर्मचारियों की डिग्रियों का जांच कर इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया। साथ ही अगली सुनवाई में PIA के शीर्ष अधिकारियों और देश के महान्यायवादी से अदालत में मौजूद रहने को कहा।
Updated on:
1 Jan 2020, 1:17 PM IST
Published on:
1 Jan 2020, 9:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.