इस्लामाबाद। पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार ने बाजवा के कार्यकाल को बढ़ा दिया था, लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उस नोटिफिकेश को सस्पेंड कर दिया है। कोर्ट की तरफ से बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाने पर अब रोक लगा दी गई है।