30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: सर्वोच्च न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडर्स को नौकरी, प्रधान न्यायाधीश ने किया ऐलान

प्रधान न्यायाधीश ने कहा ट्रांसजेंडर्स को उनका अधिकार देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 7:03 PM IST

pakistan supreme court will provide job for two transgenders

पाकिस्तान: सर्वोच्च न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडरों को नौकरी, प्रधान न्यायाधीश ने किया ऐलान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर्स को नौकरी देने का ऐलान किया गया है। देश के प्रधान न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दो ट्रांसजेंडरों को सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी दी जाएगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश की यह टिप्पणी ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों के संदर्भ में मंगलवार को एक मामले पर सुनवाई के संबंध में आई।

ट्रांसजेंडरों को उनका अधिकार देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता: प्रधान न्यायाधीश

जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में प्रधान न्यायाधीश सुनवाई कर रही तीन न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा, 'हमारे समाज में ट्रांसजेंडर्स का उपहास किया जाता है। उन्हें उनका अधिकार देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।' निसार ने कहा कि अदालत ट्रांसजेंडरों के मूल अधिकारों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान एनजीओ व खैबर पख्तूनख्वा की सरकार को नोटिस जारी करेगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'अदालत उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती है। वह उनके मुद्दों को सुलझाना चाहती है।'

फैसले के चार दिन पहले ही एक ट्रांसजेंडर के साथ हुई थी दरिंदगी

इस फैसले के बाद ट्रांसजेंडर्स को समाज में बेहतर सम्मान मिलेगा। लेकिन इस फैसले के चार दिन पहले ही वहां से एक ट्रांसजेंडर के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल बीते शनिवार को लाहौर के सहीवाल जिले में एक ट्रांसजेंडर को चार लोगों ने जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि ये लोग उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहे थे, जब चारों लोग इस काम में नाकाम रहे तो कथित तौर पर ट्रांसजेंडर को जिंदा जला दिया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रांसजेंडर की मौत हो गई।

80 फीसदी जल चुका था ट्रांसजेंडर का शरीर

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर को जब तक अस्पताल में भर्ती कराया जाता वो 80 फीसदी जल चुका था। लाहौर के ही एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ये मामला लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर सहीवाल इलाके का है।