26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन के मुरीद हुए पीएम इमरान खान, कहा- चीनी मॉडल से गरीबी हटाएंगे पाकिस्तान की गरीबी

पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान जब से चीन से लौटे हैं, वह चीन की तारीफों के गुण गा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:08 PM IST

china Pakistan

चीन के मुरीद हुए पीएम इमरान खान, कहा- चीनी मॉडल से गरीबी हटाएंगे पाकिस्तान की गरीबी

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान देश में गरीबी उन्मूलन के लिए चीन मॉडल अपनाएगा। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक आश्रय गृह के उद्धाटन के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान ने गरीबी उन्मूलन के चीन मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि इस मॉडल के चलते बीते तीन दशकों में 70 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकला है। पीएम इमरान ने चीन के मॉडल को दुनिया के इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि बताया और कहा कि पाकिस्तान इससे सबक लेगा।

43 की उम्र में महिला ने दिया 21 वें बच्चे को जन्म, ब्रिटेन की सबसे बड़ी फेमिली ने बनाया रिकॉर्ड

चीन के मुरीद हुए इमरान खान

पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान जब से चीन से लौटे हैं, वह चीन की तारीफों के गुण गा रहे हैं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने कहा कि सरकार पहले ही चीनी पक्ष से पाकिस्तान में गरीबी घटाने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने और उसको यथार्थ पर उतारने को लेकर पहले ही वार्ता शुरू कर चुकी है। बता दें कि इमरान खान इस महीने की शुरुआत में चीन के आधिकारिक दौरे पर गए थे।

खशोगी हत्याकांड: तुर्की ने सऊदी अरब और अमरीका सहित कई देशों को सौंपे टेप

पाकिस्तान में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत

इमरान खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, "मेरी सरकार जल्द ही गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए देश के इतिहास में पहली बार एक गरीबी उन्मूलन पैकेज की शुरुआत करेगी।" उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। पीएम इमरान ने इस कार्यक्रम के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेने की बात कही। इमरान खान ने कहा कि जिस तेजी से चेन ने हल के दिनों में प्रगति की है, उससे ऐसा पता चलता है कि वह अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के लिए बेहद पुख्ता योजनाएं बनात्ता है और उन्हें धरातल पर उतारता है।