इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार का दिन बेहद ही खौफनाक रहा। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के स्वदेश लौटने से पहले हीं महज 6 घंटों के अंदर 2 बड़े बम धमाके से पूरा पाकिस्तान दहल उठा। इन दनों बम धमाकों में कुल 115 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि नवाज शरीफ की वापसी को लेकर पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन इन दोनों बम धमाकों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आपको बता दें शुक्रवार को दोपहर पहला बम धमाका किया गया जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि ठीक कुछ देर बाद चुनाव प्रचार के दौरान ब्लुचिस्तान में दूसरा धमाका किया गया। इस धमाके में उम्मीदवार समेत 111 लोगों की मौत हो गई।