20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिड़की के धोखे में खोल दिया हवाई जहाज का इमरजेंसी डोर

हवाई जहाज का इमरजेंसी गेट खोल देने के बाद उस शख्‍स को हिरासत में ले लिया गया है। उस पर 7.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
passenger

बीजिंग : कभी कभी ऐसी विचित्र घटना सुनने को मिलती हैं, जो लगती तो मजाक हैं, लेकिन वह सच में होती है। ऐसा ही एक मामला चीन में सामने आया है, जहां फ्लाइट के टेक ऑफ से ठीक पहले एक चीनी यात्री ने आपातकालीन द्वारा खोल दिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और उस पर करीब 7.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जब इस बारे में उससे पूछा गया कि ऐसा क्‍यों किया तो उसने कहा कि उसे बहुत तेज गर्मी महसूस हो रही है, इसलिए ताजा हवा लेना चाहता था। चीन के एक अखबार में मंगलवार को इस घटना की रिपोर्ट छपी है। चीनी मीडिया ने उस शख्‍स की की पहचान छिपा ली है। पूरी खबर सिर्फ उसके सरनेम चेन के नाम से छपी है।

खिड़की खोलने की गफलत में खोल दी इमरजेंसी गेट
हाईनान आईलैंड से लौट रहे चेन ने बताया कि प्लेन में उसे काफी तेज गर्मी महसूस हो रही थी। उसे लगा कि वह खिड़की खोल रहा है, लेकिन वह इमरजेंसी गेट था। उसने जैसे ही जोर लगाया तो पूरा का पूरा पैनल ही नीचे गिर गया। उसने कहा कि यह देख कर उसके साथ सारे यात्री दंग रह गए। उसने यह भी बताया कि उसे नहीं पता था कि यह इमरजेंसी निकास द्वार है।

कहा, घुट रहा था दम
चेन ने कहा कि पता नहीं उसे क्‍या हो गया था। प्लेन में उसका काफी दम घुट रहा था। काफी गर्मी लग रही थी। आश्‍चर्यजनक तो यह है कि जैसे ही विंडो का हैंडल अपनी ओर धकेला पूरा का पूरा दरवाजा ही नीचे आ गया। इसके बाद मैं घबरा गया।

हिरासत में चेन
इस घटना के बाद चेन को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर एयरलाइंस को हुए नुकसान की भरपाई के लिए करीब 7.30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पहले भी चीन में आ चुके हें ऐसे मामले
चीन में प्‍लेन का इमरजेंसी डोर खोलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2014 में एक चीनी यात्री ने प्लेन टेकऑफ होने से तुरंत पहले फ्रेश एयर लेने के चक्कर में दरवाजा खोल दिया था। 2017 में एक शंघाई एयरपोर्ट पर एक व्‍यक्ति बेहतर लक के लिए कई घंटो तक प्लेन की इंजन पर सिक्का फेंकता रहा, जिससे प्लेन देर से खुली थी।