ये वाहन होंगे नीलाम
इन आलीशान वाहनों में आठ बीएमडब्ल्यू, चार मर्सिडीज बेंज कारें, चार बुलेट-प्रूफ लैंड क्रूजर वाहन, एक लग्जरी बस और टोयाटा की 16 कारें शामिल हैं। इसके अलावा 1800 सीसी की एक होंडा सिविक और तीन सुजुकी वाहन को भी नीलाम किया जाएगा। इसके साथ ही 2004 की लेक्सस कार, एक 2006 की लेक्सस एसयूवी और दो 2004 की लैंड क्रूजर कारों को भी नीलामी के लिए रखा जाएगा। इन वाहनों में कई ऐसी कारें भी हैं जो बुलेट-प्रूफ हैं। बताया जा रहा है कि नीलामी की प्रक्रिया प्रधानमंत्री आवास पर ही होगी, जिसमें कई जाने-माने उद्योगपति भी शामिल होंगे।