
मोदी जकार्ता
जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी इंडोनेशियाई यात्रा की शुरुआत की है। पीएम मोदी जकार्ता स्थित मार्डेका पैलेस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जोको विदोदो भी उनके साथ मौजूद रहे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भारतीय तिरंगे के साथ वहां मौजूद लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया।
बच्चों ने किया जोरदार स्वागत
इस मौके पर बच्चे भी खास तौर से मौजूद रहे जिन्होंने पीएम मोदी को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी पैलेस के अंदर पहुंचे जहां राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता भी की।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज सुबह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित सैनिकों की 'कालीबटा हीरोज सिमेट्री' जाकर सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी थी।
मोदी 1 जून को करेंगे सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात
आपको बता दें कि इंडोनेशिया की यात्रा के बाद पीएम मोदी सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी 1जून को सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीमा याकूब से मुलाकात करेंगे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेसिन लूंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी 2 जून को क्लीफोर्ड पियर में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे जहां 27 मार्च 1948 को महात्मा गांधी की अस्थियों का विसर्जन किया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि 31 मई को सिंगापुर जाते समय वह थोड़े समय के लिए मलेशिया में रुकेंगे और मलेशिया के नए नेतृत्व को बधाई देंगे और प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात करेंगे।
शांगरी ला वार्ता को संबोधित करने वाले पहले पीएम होंगे मोदी
सिंगापुर में वह वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन शांगरी ला वार्ता को एक जून को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस सम्मेलन को संबोधित करेगा। क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के बारे में यह भारत के विचारों को व्यक्त करने का अवसर होगा।
Updated on:
30 May 2018 09:59 am
Published on:
30 May 2018 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
