इस खालिस्तानी का नाम उन 8 आतंकियों में था, जिनके खिलाफ इंटरपोल ने बीते साल रेड नोटिस जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अभी तक हैपी के हत्या के मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी की लेकिन वहां किसी को जाने नहीं दिया। यही नहीं, पाकिस्तानी मीडिया में भी इस खबर को दबाने का काम किया जा रहा है।