29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फांसी के बाद यहां दफनाया गया था सद्दाम हुसैन का शव, अचानक हुआ गायब

फांसी के बाद जिस कब्र में सद्दाम हुसैन का शव दफनाया गया था, वहां से उनका शव अचानक गायब हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Apr 2018, 1:51 PM IST

Saddam Hussein

नई दिल्ली। इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फांसी के बाद जिस कब्र में उनको दफनाया गया था, वहां से उनका शव अचानक गायब हो गया है। सद्दाम हुसैन की कब्र अब बिल्कुल जर्जर हो चुकी है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आखिर कब्र से उनका शव कैसे गायब हुआ? बता दें इराक के पूर्व तानाशाह की मौत के बाद उनके शव को उनके गांव अल-अवजा में दफनाया गया था।

कब्र खोदकर शव को जलाया!

दरअसल, सद्दाम हुसैन को 30 दिसंबर 2006 को फांसी की सजा दी गई थी। जिसके बाद अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश ने खुद उनके शव को सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से बगदाद भेजा था। यहां पूर्व तानाशाह के शव को उनके गांव में पारंपरिक तरीके से दफनाया गया था। अब जबकि उनका शव कब्र से गायब हो गया है, तो इसको लेकर तरह—तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर शव गया कहां? कुछ लोगों का मानना है कि उनकी कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन ऐसा किया क्यों गया? वहीं, सद्दाम के एक रिश्तेदार शेख मनफ अली अल-निदा का कहना है कि सद्दाम को कब्र से निकालकर जला दिया गया है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

बेटी ने निकाला शव!

बताया यह भी जा रहा है कि सद्दाम का शव उसकी बेटी ने निकाला है। सद्दाम की कब्र के सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस लड़ाकों के साथ इराकी हमलों में कब्र तबाह हो गई है। कहा जा रहा है कि सद्दाम का शव उसकी बेटी ने निकाला है। एक सुरक्षाकर्मी के मुताबिक सद्दाम की निर्वासित बेटी हाला अपने प्राइवेट विमान में सद्दाम के शव जॉर्डन ले गई है। हालांकि अभी तक किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व तानाशाह का शव गया कहां। जबकि बगदाद निवासी अबु समीर का कहना है कि सद्दाम अभी भी जिंदा है।