11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
जापान में बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रद्द की विदेश यात्रा, बारिश से अब तक 122 की मौत
Play video

जापान में बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रद्द की विदेश यात्रा, बारिश से अब तक 122 की मौत

जापान में आई भीषण बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है।
Google source verification

टोक्यो। जापान में आई भीषण बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है। वे बुधवार से बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा करने वाले थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार शिंजो आबे इस सप्ताह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जापान के कई इलाकों में पानी भर गया है और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है।

बारिश से अब तक 122 लोगों की मौत
भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 122 हो गई है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी बाढ़ में लापता हैं। बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए 70 हजार से ज्यादा बचावकर्मियों को लगाया गया है। सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए 700 हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बारिश में आई कमी की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन खतरा अभी तक बरकरार है।