
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार भारतीय राजनयिक से बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस बार पाकिस्तान ने वहां तैनात भारत के उच्चयुक्त अजय बिसारिया को शुक्रवार को रावलपिंडी के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शन करने से रोक दिया गया था। बता दें कि उन्हें पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमति मिली भी थी इसके बाद भी अधिकारियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। इस घटना पर सिख नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के सांसद मनजिंदर सिंह सिरसा और एसजीपीसी के अवतार सिंह मक्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
इसके अलावा जहां इस मामले में पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारतीय राजनयिक को सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं दिया गया है। वहीं भारत का कहना है कि जब राजनयिक को विदेश मंत्रालय की ओर अनुमति दी तो उन्हें रोकने का सवाल नहीं उठता है। इस मामले में विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को रोकना और अपनी जिम्मेदारियों से भागना राजनयिक संबंधों को लेकर 1961 में हुए विएना समझौते का उल्लंघन है। मंत्रालय ने पाक को चेताया है कि यह धार्मिक स्थलों के दौरे को लेकर 1974 में हुए द्विपक्षीय प्रोटोकॉल की अनदेखी भी है।
वीडियो में जाने क्या कहा भारतीय सिख नेताओं ने..