कोलंबो।श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद से सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में श्रीलंका के दो बड़े टीवी चैनल ऑपरेटरों ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए Peace TV के प्रसारण पर रोक लगा दिया है। टीवी ऑपरेटरों ने यह फैसला विवादास्पद धर्म उपदेशक जाकिर नाईक ( Zakir Naik ) के उपदेश को प्रचार करने को लेकर उठाया है। श्रीलंका के दो बड़ी टीवी चैनल ऑपरेटर ‘Dialogue’ और 'SLT' ने यह बड़ा कदम उठाया है। कोलंबो गजट की रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। हालांकि, श्रीलंका सरकार की ओर से Peace TV पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। बता दें कि ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमला के पीछे कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन एनटीजे के सदस्य शामिल थे, लेकिन इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी।