4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: तालिबान ने अफगान नागरिकों को दी छूट, 31 अगस्त के बाद भी देश छोड़ सकेंगे

अफगानिस्तान की सत्ता का नियंत्रण तालिबान के हाथ में आ जाने के बाद यहां पर दहशत का माहौल हैै। लोग अभी भी काबुल एयरपोर्ट पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 26 Aug 2021, 12:39 AM IST

afghan crises

afghan crises

काबुल। तालिबान ने 31 अगस्त के बाद भी अफगान नागरिकों को देश बाहर जाने की अनुमति दे दी है। आतंकी संगठन ने अमरीका की वापसी की अंतिम तारीख के बाद भी अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर जाने की इजाजत दे दी है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की सत्ता का नियंत्रण तालिबान के हाथ में आ जाने के बाद यहां पर दहशत का माहौल हैै। लोग किसी भी तरह देश से बाहर जाना की कोशिश में लगे हुए हैं। बाहर जाने के लिए काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटने लगी है।

ये भी पढ़ें: तालिबान की "बद्री 313" यूनिट को देख हैरान रह गई दुनिया, अमरिकी राइफल, बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस हैं आतंकी

वहीं, अमरीकी सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर के अनुसार अमरीकी सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाला हुआ है। 20 अगस्त से अमरीकी और यूरोपीय कमान ने लगभग 10 हजार अफगान नागरिकों को निकालने में मदद की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस ने करीब 1000 अफगानी नागरिकों को अपने यहां प्रवेश करने की अनुमति दी है।

अमरीका ने 82 हजार लोगों को निकाला

अमरीका ने अफगानिस्‍तान से बीते 24 घंटे के अंदर 19 हजार लोगों को निकाल लिया है। व्‍हाइट हाउस की ओर से जारी बयान अनुसार बीते 14 अगस्त को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों की कुल संख्या 82,300 तक पहुंच गई है। अमरीका की ओर से यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब तालिबान ने अल्टीमेटम दिया है कि अमरीकी सेना हर हाल में 31 अगस्त तक अफगानिस्‍तान से बाहर निकल जाए।