10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पीओके नेता अजीज खान : भारत के खिलाफ आतंकवादियों का इस्‍तेमाल करता है पाक
Play video

पीओके नेता अजीज खान : भारत के खिलाफ आतंकवादियों का इस्‍तेमाल करता है पाक

संयुक्‍त कश्‍मीर के नेता मानते हैं कि पाकिस्‍तान खुले तौर पर भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में लिप्‍त है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:16 PM IST

नई दिल्‍ली। संयुक्त कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के प्रवक्ता नासीर अजीज खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्‍तान में आतंकियों के खुलेआम घूमने की आजादी है। पाक सरकार का आतंकी संगठनों को खुला समर्थन हासिल है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की तरफ से आतंकियों को पाक अधिकृत कश्‍मीर में चप्‍पे चप्‍पे पर सुरक्षा मुहैया कराने का काम किया जाता है। वो लोग इस्‍लाम के नाम पर आतंक को पवित्र युद्ध मानते हैं। संयुक्‍त जम्मू-कश्मीर में जिहाद के नाम पर उन्‍हें कुछ भी करने की छूट है। इन्‍हीं आतंकवादियों का इस्‍तेमाल पाक सरकार भारत के खिलाफ छद्म युद्ध के लिए करती है। इस मकसद से पाकिस्‍तानी सेना, जासूसी एजेंट के अधिकारी, सरकार समर्थित आतंकी पीओके में खुलेआम घूमते हैं। स्‍थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ प्रॉब्लम वार के लिए इनका इस्‍तेमाल करता है। यह सब उस स्थिति में भी हो रहा है कि जब पाकिस्‍तान को दुनिया भर में इसके लिए जलालत झेलनी पड़ती है।