3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाईलैंड: पूर्व प्रधानमंत्री को अवैध लॉटरी शुरु करने के लिए जेल, देश को लगाई करोड़ों की चपत

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को जेल आधिकारिक नियमों की अनदेखी कर शुरू किया था अवैध लॉटरी प्रोग्राम 2003 और 2006 के बीच देश को हुआ था करोड़ों का नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Jun 2019, 7:41 PM IST

Thailand Ex PM Thaksin Shinawatra

बैंकॉक।थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को जेल की सजा सुनाई गई। गुरुवार को उन्हें अवैध सरकारी लॉटरी शुरू करने के लिए दो वर्ष जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि वो देश में मौजूद नहीं हैं। बता दें कि थाकसिन ने यह अवैध काम करीब एक दशक पहले शुरू किया था।

थाईलैंड सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

थाईलैंड के सर्वोच्च न्यायालय (Supereme Court) के न्यायधीशों ने पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी करार दिया। जजों ने पाया कि थाकसिन ने अवैध लॉटरी को अनुचित तरह से वैध रूप में तब्दील करने के प्रयास में आधिकारिक नियमों या कानून का उल्लंघन किया। बता दें कि अवैध रूप से लॉटरी चलाने से जिससे वर्ष 2003 और 2006 के बीच कथित रूप से 5.38 करोड़ डॉलर की हानि हुई थी। हालांकि, थाकसिन के पद से हटते ही इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।

धोखाधड़ी मामले में भी सुनाई गई है तीन साल की सजा

थाकसिन को 2006 में सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ कर दिया गया था। इसके बाद से 2008 से वह थाईलैंड में नहीं रह रहे हैं। बताया जाता है कि वह उस समय हितों के टकराने के मामले में दो साल की सजा से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में उन्हें एक बैंक धोखाधड़ी मामले में भी तीन साल की सजा सुनाई जा चुकी है।

थाईलैंड की अन्य खबरें-

राजनीति से प्रेरित है आरोप: थाकसिन

वहीं, जब मीडिया ने इस फैसले पर थाकसिन की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया तो वह उपलब्ध नहीं हुए। हालांकि, इससे पहले उन्होंने लगातार खुद पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..