27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत होकर पायलट ने विमान उड़ाने की कोशिश की, एयरलाइंस ने माफी मांगी

विमान के पायलट ने अधिकृत मात्रा से लगभग दस फीसदी ज्यादा शराब पी रखी थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:26 PM IST

japan

नशे में धुत होकर पायलट ने विमान उड़ाने की कोशिश, एयरलाइंस ने माफी मांगी

लंदन। जापान एयरलाइंस के विमान को उड़ाने के लिए जब एक पायलट आगे बढ़ा,तो इससे पहले ही उसे हिरासत में ले लिया गया। फ्लाइट को लंदन से टोक्यिों जाना था। इस विमान के पायलट ने अधिकृत मात्रा से लगभग दस फीसदी ज्यादा शराब पी रखी थी। जापान एयरलाइंस ने अपने पायलट की इस गलती के लिए माफी मांगी है।

मालदीवः नई सरकार बनते ही पूर्व राष्ट्रपति नशीद की घर वापसी, दो साल बाद विदेश से लौटे

मुंह से शराब की गंध आ रही थी

दरअसल, 42 वर्षीय पायलट कत्सुतोशी जित्सुवावा जब बस से रनवे पर खड़े विमान के पास जा रहे थे,तब बस के ड्राइवर को एहसास हुआ कि पायलट ने शराब पी रखी है। ड्राइवर को पायलट के मुंह से शराब की काफी गंध आ रही थी। इसकी शिकायत बस ड्राइवर ने जापान एयरलाइंस के अधिकारी से कर दी। जब पायलट के खून की जांच की गई, तब पता चला उनके खून में तय मात्रा से 109 मैग्नेसियम आक्साइड ज्‍यादा पाया गया।

विमान में 244 यात्री सवार थे

जापान एयरलाइंस की फ्लाइट जेएल-44 को लंदन से टोक्यिो जाना था। विमान के टेकऑफ होने से मात्र 50 मिनट पहले नशे में धुत पायलट को हिरासत में ले लिया गया,नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस विमान में 244 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,पायलट ने कोर्ट के सामने माना कि उसने बीती रात दो बोतल वाइन और एक बोतल बियर पी थी। जित्‍सुवावा अभी पुलिस हिरासत में ही हैं और 29 नवंबर को उन्‍हें कोर्ट सजा सुनाएगी।