4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉर्थ कोरिया की धमकी, कहा- युद्ध हुआ तो मिट जाएगा जापान का वजूद

यदि कोरियाई प्रायद्वीप में किसी भी तरह की लड़ाई छिड़ती है तो जापान भी सुरक्षित नहीं बचेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Oct 2017, 3:52 PM IST

North Korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच चल रहा विवाद अब जापान के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब प्योंगयां ने धमकी दी है कि यदि निकट भविष्य में कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध छिड़ता है तो जापान को इसका सबसे बड़ा नुकसान उठाना होगा। द एक्सप्रेस में आई एक खबर में कहा कि यदि युद्ध हुआ तो जापान टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।

युद्ध की तैयारियां पूर्ण कर ली गई


दरअसल, नॉथ कोरिया की सरकारी संवाद समिति केसीएनए की ओर से आए एक बयान में कहा गया है कि युद्ध के संभावित माहौल को देखते हुए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यदि लड़ाई हुई तो जापान खंड—खंड हो जाएगा। बयान में अमरीका पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या जापान को वाशिंगटन की मदद लेनी चाहिए और यदि ऐसा होता है तो क्या वह नॉर्थ कोरिया की ताकतवर सेना की घातक मिसाइलों का निशाना नहीं बन सकता है। कहा गया कि यदि कोरियाई प्रायद्वीप में किसी भी तरह की लड़ाई छिड़ती है तो जापान भी सुरक्षित नहीं बचेगा। बयान में यह भी कहा गया कि अमरीका यहां जापान का समर्थन नहीं मिल पाएगा।

खतरनाक साबित होगा

नॉर्थ कोरिया की ओर से जापान को यह भी चेतावनी दी गई कि अगर वह अमरीका के दम पर कोई गड़बड़ करता है तो यह उसके लिए खतरनाक साबित होगा। जिसकी वह भविष्य में भरपाई नहीं कर पाएगा है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया की ओर से लगातार परमाणु परीक्षण और मिसाइलें दागी जा रही हैं। नॉर्थ कोरिया की ओर से पहले भी जापान पर मिसाइल दागी गई थी, जो टोक्यों से गुजर कर प्रशांत महासागर में गिरी थी। जापान ने यह मसला संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाते हुए विश्व समुदाय से प्योंगयांग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। वहीं जापान अमरीका का करीबी देश भी माना जाता है।