26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / तिब्बती नेता ने भारत को चेताया, चीन के लिए Ladakh पहली अंगुली, बाद में चार अन्य की आएगी बारी

तिब्बती नेता ने भारत को चेताया, चीन के लिए Ladakh पहली अंगुली, बाद में चार अन्य की आएगी बारी

Highlights केंद्रीय तिब्बत प्रशासन के अध्यक्ष लोबसांग सांगे (Lobsang Sangay) ने चेताया कि भारत की गलवान घाटी (Galwan valley) पर हमला चीन की एक सोची समझी चाल है। सांगे ने बताया कि चीन के नेता माओत्से तुंग (Mao Zedong) ने तिब्बत को हथेली बताते हुए पांच अंगुलियों को अपने कब्जे में करने को कहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 19 Jun 2020, 10:00 PM IST

tibet Chief

केंद्रीय तिब्बत प्रशासन के अध्यक्ष लोबसांग सांगे

नई दिल्ली। केंद्रीय तिब्बत प्रशासन के अध्यक्ष लोबसांग सांगे (Lobsang Sangay)ने शुक्रवार को भारत को चेतावनी दी है कि पूर्वी लद्दाख (Ladakh) में पूरी गलवान घाटी पर चीन का दावा आज का नहीं है। ये एक ऐसा दावा है, जो उसने दशकों पहले अप्रत्यक्ष रूप से किया था। भारत को तिब्बत से सबक लेने की आवश्यकता है।

मीडिया से बात करते हुए, सांगे ने स्पष्ट किया कि भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीजिंग की हालिया कार्रवाइयों को 'पीपुल ऑफ तिब्बत रणनीति' के रूप में देखा जा सकता है। इस विचार को कम्यूनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग (Mao Zedong) ने सबसे पहले रखा था।

उन्होंने बताया कि "जब तिब्बत पर कब्जा किया गया था, माओत्से तुंग (Mao Zedong) और अन्य चीनी नेताओं का कहना था कि 'तिब्बत वह हथेली है जिस पर हमें कब्जा करना चाहिए, फिर हम पांचों उंगलियों पर भी जाएंगे।' पहली उंगली लद्दाख की है। अन्य चार नेपाल, भूटान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में डोकलाम में हुई घटना, और लद्दाख में अब जो चेहरा सामने आया है, वह सब इसी रणनीति का हिस्सा है और यही बात तिब्बती नेता पिछले 60 वर्षों से भारत को चेतावनी रूप में देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल, भूटान और अरुणाचल प्रदेश पर भी खतरा मंडरा रहा है।

1962 के युद्ध के बाद से गलवान घाटी पर कई बार चीन सीमाओं का उल्लंघन कर चुका है। गुरुवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि "भारत को वर्तमान स्थिति का गलत आकलन नहीं करना चाहिए। घाटी में अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए चीन की दृढ़ इच्छाशक्ति को कम नहीं समझना चाहिए"। यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से चीन के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह भारत के दरबूक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएसडीबीओ) को सड़क के रास्ते लेह के काराकोरम दर्रे से जोड़ता है।

गौरतलब है कि चीनी सैनिकों ने बीते सोमवार को गलवान वैली में भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। इस झड़प के दौरान भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन की ओर से 35 जवानों के हताहत होने की खबर बताई जा रही है। हालांकी चीन ने इस आंकड़े का कोई खुलासा नहीं किया है। तनाव अब भी बरकरार है। चीन लगातार गलवान घाटी में हथियारों के साथ सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। वहीं भारत भी अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन भारत पर साइबर हमला कर अहम जानकारी चुराने के प्रयास में जुटा है। उसके कई हैकर सरकारी जानकारियों को हैक करने में लगे हुए हैं।