
लाहौर. पड़ोसी पाकिस्तान में टमाटर के भाव सुनकर लोग लाल हो रहे हैं। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपए किलो हो गए हैं। अगर पाकिस्तान भारत से टमाटर आयात कर लेता है तो दाम कम हो सकते हंै, लेकिन पाकिस्तान ने अकड़ दिखाते हुए भारत से टमाटर आयात करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार पाकिस्तान के खाद्य सुरक्षा मंत्री सिकंदर हयात बोसन ने बताया कि देश में इस साल टमाटर की फसल कम हुई है। देश टमाटर की किल्लत झेल रहा है। जब भी पाकिस्तान में टमाटर की पूर्ति में कमी आती है, तो भारत से आयात कर इस कमी को पूरा किया जाता है। इस बार पाक सरकार ने भारत से टमाटर आयात नहीं किया नतीजा यह हुआ कि टमाटर के दाम 300 रुपए किलो हो गए हैं। अखबार के अनुसार लोकल व्यापारियों को भारत से आने वाले टमाटर का इंतजार है।
बलुचिस्तान की फसल का इंतजार
सिकंदर हयात बोसन ने कहा कि बलुचिस्तान में फसल के तैयार होने के बाद अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान में टमाटर और प्याज का संकट खत्म होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पाक सरकार भारत से सब्जियां आयात नहीं करेगी। आमतौर पर टमाटर की कीमतें इस सीजन में 100 से 120 रुपये किलो हुआ करती थीं। सरकार ने टमाटर की कीमत 132 से 140 रुपये किलो तय की है, लेकिन इसे 300 रुपए तक बेचा जा रहा है। सरकार भी देश के कई हिस्सों में खुद टमाटर बेच रही है, लेकिन संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। तारीफ करते हुए है कि अगर भारत से सब्जी आयात नहीं की जाती हैं तो हमारे किसानों को फायदा होगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों भारत में भी टमाटर के दाम आसमान पर थे, पर नई फसल आने के बाद वे कम हो गए थे।
Published on:
27 Sept 2017 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
