मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में मई माह में विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पायलट की लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा था कि विमान की लैंडिंग के दौरान पायलट किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। इसके बाद इमरान सरकार ने पायलटों के प्रमाण पत्रों को जांचना शुरू किया तो चौकाने वाली बात सामने आई। इसमें कई पायलटों के डाक्यूमेंट फर्जी पाए गए।