13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
नॉर्थ कोरिया ने फिर से किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरीका आया सकते में
Play video

नॉर्थ कोरिया ने फिर से किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरीका आया सकते में

नॉर्थ कोरिया के सफल परीक्षण के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम संभाल लेंगे।

Google source verification

सियॉल: परमाणु हथियारों से लैस और हाल ही में दुनिया के सबसे खतरनाक बम हाइड्रोजन बम का आविष्कार कर चुके नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, बुधवार को नॉर्थ कोरिया ने करीब 2 महीने के बाद एक बार फिर से नए अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस बात की पुष्टि नॉर्थ कोरिया की सेना ने की है। उत्तर कोरिया के सरकारी टेलिविजन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नेता किम जोंग-उन ने ह्वासोंग-15 मिसाइल का परीक्षण करने की घोषणा की है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अब इस ICBM की जद में पूरा अमेरिकी महाद्वीप आ गया है।

वहीं इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया ने भी एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। वहीं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के इस परीक्षण पर फिर से कड़ी नाराजगी जताई है। जापान, अमरीका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक आपात बैठक के लिए अपील की।