पीओके। पाकिस्तान के पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जल युद्ध छिड़ गया है। ये वीडियो इस बात का सबूत है। दरअसल पाकिस्तान ने वहां की ओर से नीलम नदी के पानी की सप्लाई को बंद कर, नदी को पंजाब प्रांत की ओर मोड़ दिया है।
पाकिस्तान मुजफ्फराबाद के लोगों को अपनी जीवन रेखा यानी नीलम नदी के पानी से वंचित कर रहा है। यही नहीं मानसून के समय भी नदी सूखने की स्थिती में पहुंच चुकी है । दूसरी ओर पाकिस्तान का लाड़ प्यार पंजाब की ओर बना हुआ है।