12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक, गूगल के बाद अब चीन में वाट्सएप पर लगा बैन

फेसबुक और गूगल के बाद अब चीन ने वाट्सएप पर बैन लगा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 26 Sep 2017, 12:43 PM IST

whats app,chian,

सैन फ्रांसिस्को। चीन में इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस सेवा व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएनएन के मुताबिक, ओपन ऑब्जर्वेटरी ऑफ नेटवर्क इंटरफेरेंस (ओओएनआई) ने सोमवार रात को बताया कि चीन के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने 23 सितंबर से व्हाट्सप की सेवा बंद करनी शुरू कर दी थी। पिछले कुछ महीनों से चीन में व्हाट्सएप सेवा में कुछ बाधाएं भी आ रही थीं।

हालांकि, व्हाट्सएप ने इस मामले पर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। चीन में पहले ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और गूगल जैसी सेवाएं प्रतिबंधित हैं। हालांकि, कुछ लोग वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के जरिए इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान विश्लेषक टिमोथी हीथ के मुताबिक, चीन की सरकार को यह पसंद नहीं है कि व्हाट्सएप में मजबूत एनिक्रप्शन का इस्तेमाल होता है।

हीथ ने सीएनएन को बताया कि चीन की सरकार इंटरनेट संचार पर निगरानी रखना चाहती है और इसलिए वह लोगों को उस तरह की प्रौद्योगिकी मुहैया करा रही है, जिस पर सरकार आसानी से नजर रख सकती है।

भारत में भी सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं वाट्सएप को निर्देश
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक-वाट्सएप उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। प्राइवेसी से जुड़े एक मामले पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फेसबुक-वाट्सएप अपने यूजर्स का डाटा तीसरी पार्टी को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। दरअसल 2016 में व्हाटसएप एक नई पॉलिसी लेकर आया था। जिसके तहत कंपनी यूजर्स का डाटा का इस्तेमाल अपने व्यवसायिक फायदे के लिए कर सकता है।

व्हाट्सएप की इस प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया शेठी ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता चाहते चाहते थे कि वाट्सएप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करे। जिस को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर वाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2017 में इस मामले की सुनवाई 5 जजों की संवैधानिक पीठ को सौंपी थी।