30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के आंगन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम पत्थर, वजन और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

घर के पीछे कुंए में चल रही खुदाई के दौरान मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम पत्थर, एक्सपर्टस ने पत्‍थर को सेरेंडिपिटी सफायर नाम दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Jul 2021, 12:09 PM IST

867.jpg

नई दिल्ली। जरा सोचिए बेशकीमती पत्थर ( Expensive Stone ) आपको अपने घर के आंगन में अचानक मिल जाए तो क्या होगा। दुनिया का ऐसा ही कीमती और सबसे बड़ा नीलम पत्थर ( Sapphire stone ) श्रीलंका में एक शख्स के घर से मिला है। घर के पीछे कुएं की खुदाई करते हुए श्रीलंकाई व्यक्ति के हाथ मानो खजाना लग गया।

श्रीलंका ( Sri Lanka ) की अथॉरिटीज ने दावा किया है कि उनके यहां एक परिवार के घर के कुएं की खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम का बेशकीमती पत्‍थर ( Sapphire Cluster ) मिला है। इस नीलम की कीमत 10 करोड़ डॉलर करीब 700 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः ड्रैगन दक्षिण चीन सागर के कृत्रिम द्वीपों पर बढ़ा रहा है सैन्य ताकत, कई देशों ने जताई आपत्ति

नीलम को दिया ये नाम
यह घटना श्रीलंका के रत्नापुरा की है। एक्सपर्ट्स ने घर से मिले इस नीलम के पत्‍थर को सेरेंडिपिटी सफायर नाम दिया है। इसका मतलब है किस्मत से मिला नीलम। इस नीलम का वजन करीब 510 किलो बताया जा रहा है, ये पत्थर 25 लाख कैरेट का है।

बेशकीमती पत्‍थरों का व्‍यापार करने वाले एक कारोबारी ने बताया कि यह नीलम का पत्‍थर एक व्‍यक्ति को उसके घर के पीछे कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीलम के पत्‍थर की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ डॉलर है।

माना जाता है कि रत्नपुरा इलाके में रत्न काफी ज्यादा मात्रा में हैं। यही वजह है कि यहां का नाम भी रत्नपुरा रखा गया है। इस नीलम पत्‍थर के मालिक डॉ. गमागे ने बताया है कि जो व्‍यक्ति उनके यहां कुआं खोद रहा था, उसने खुदाई के दौरान उन्‍हें जमीन के नीचे कुछ बेशकीमती पत्‍थर दबे होने की जानकारी दी थी। बाद में वे लोग इस बड़े पत्‍थर को निकालने में सफल रहे।

पत्थर को साफ करने में लगेगा एक साल
उन्‍होंने अपनी इस खोज के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है। उनका कहना है कि इस पत्‍थर को साफ करने और इससे गंदगी हटाने में एक साल का वक्‍त लगेगा। इसके बाद ही इसका विश्‍लेषण करके इसका पंजीकरण हो पाएगा।

गमागे के मुताबिक पत्‍थर की सफाई के दौरान उससे नीलम के कुछ टुकड़े अलग होकर गिरे थे। इन पत्थरों का विश्‍लेषण किया गया तो पता चला कि वो बेहद उच्‍च श्रेणी के बेशकीमती पत्‍थर हैं।

यह भी पढ़ेंः Corona Vaccine: इंजेक्शन की जगह Inhaler या Pill के जरिए दिया जा सकेगा टीका! जानिए क्या है तैयारी

दुनिया में कीमती पत्थरों की बड़ा निर्यातक है श्रीलंका
बता दें कि श्रीलंका दुनिया में नीलम पत्‍थर और अन्‍य कीमती नगीनों का बड़ा निर्यातक देश है। पिछले साल ही श्रीलंका ने हीरों की कटाई और कीमती पत्‍थरों के निर्यात से करीब 50 करोड़ डॉलर कमाए हैं।