Alphabet Astrology : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उस व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोल देता है। दरअसल, भारत में अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर कुंडली की राशि और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार रखा जाता है। इस कारण इस एक अक्षर से व्यक्ति का स्वभाव, भाग्य, करियर और व्यक्तित्व सभी कुछ सामने आ जाता है। आज हम यहां उन खास अक्षरों के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में कहा जाता है कि इनसे शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति बेहद बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इस नाम के लोग कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।