29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astro Tips: ये हैं नौ समस्याओं के आसान अचूक उपाय, किसी से सफलता पक्की तो कोई धन लाभ का रामबाण

आम लोग कई छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान रहते हैं, लेकिन उन्हें इसका हल नजर नहीं आता। ऐसे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हम वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र टिप्स से कुछ ऐसे आसान अचूक उपाय (astro tips in hindi ) लाए हैं, जिनसे आपकी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी तो आइये जानते हैं... नौ समस्याओं के अचूक उपाय (Achuk Upay)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 4 Jun 2023, 8:38 PM IST

astro_tips.jpg

नौ समस्याओं के नौ अचूक उपाय

1. मंत्र का जापः भगवान शिव का अभिषेक करें। लघु महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और कष्ट दूर होंगे।

2. माथे पर टीकाः एक छोटा सा उपाय रोज यह करें कि जब भी घर से निकलें थोड़ा सा गुड़ खा लें। जिस भी काम से जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलने की संभावना बनेगी। इसके अलावा सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि के लिए हर गुरुवार को चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका जरूर लगाएं।


3. कन्या को दानः मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देकर आ जाएं। इससे घर की बीमारी दूर होती चली जाएगी।


4. लोटे में लाल मिर्च का उपायः नौकरी में ट्रांसफर को लेकर कोई दिक्कत है, तो ताम्बे के लोटे में लाल मिर्च के बीज डालकर सूर्यदेव को चढ़ाएं। 21 दिन तक ऐसा करने से समस्या दूर हो जाएगी।

5. एकाक्षी नारियल की पूजाः अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखें। इससे दरिद्रता दूर होगी। इसके साथ ही एकाक्षी नारियल की पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां धन की कमी नहीं होती।

ये भी पढ़ेंः Shani Dev: इनको खून के आंसू रूलाएगी शनि की उल्टी चाल, राहत के लिए करना होगा यह उपाय

6. क्रिस्टल बॉल का फायदाः वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल बॉल के कई फायदे हैं। इसको घर या ऑफिस में रखने से भाग्योदय होता है। इतना ही नहीं पारिवारिक कलह दूर होती है और व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।


7. ईशान कोण में जलः वास्तु के मुताबिक घर के ईशान कोण में एक लोटा जल रोजाना पूजा करते समय भरकर रखना शुभ होता है। इससे घर में पॉजीटिविटी भी बढ़ती है।


8. इस दिशा में न रखें कोई दोषः वास्तुशास्त्र में पूर्व दिशा बहुत ही महत्त्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि यह सूर्य के उदय होने की दिशा है। भवन बनाते समय इस दिशा को सबसे अधिक खुला रखना चाहिए। यह सुख और समृद्धि कारक होता है। इस दिशा में वास्तुदोष होने पर घर में रहने वाले लोग बीमार रहते हैं। परेशानी और चिन्ता बनी रहती है।


9. इस दिशा को न रखें खालीः दक्षिण दिशा के स्वामी यम देव हैं। यह दिशा वास्तुशास्त्र में सुख और समृद्धि का प्रतीक होती है। इसको खाली न रखें।