अतिचारी बृहस्पति वृश्चिक राशि के आठवें भाव में होगा, जिससे वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ कठिनाई हो सकती हैं। इस समय अगर आप नौकरी के नए अवसरों को अनदेखा करते हैं, तो आपको अपने करियर में परेशानियां हो सकती हैं। इस समय में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय सावधान रहना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।