6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

देवसेनापति मंगल होने जा रहे हैं अस्त, किस राशि का क्या होगा हाल

Mangal Ast In Virgo Zodiac Sign : ज्योतिष के नवग्रहों में से एक प्रमुख ग्रह मंगल रविवार, 24 सितंबर को कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे, जिसके कारण कई राशि वालों के जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 16, 2023

mangal_dev_latest_effects.png

,,

ज्योतिष के नव ग्रहों में से एक प्रमुख ग्रह मंगल जिन्हें देवताओं का सेनापति यानि देव सेनापति भी कहा जाता है, वे इसी माह रविवार 24 तारीख को नवग्रहों के राजकुमार बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं। मंगल को ज्योतिष में उत्साह व साहस का कारक माना गया है, वहीं शरीर में ये रक्त के कारक माने गए हैं। इनका रत्न मूंगा है, इन्हें एक योद्धा के रूप में पहचाना जाता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल जीवन में ऊर्जा, जीवन शक्ति और जुनून का कारक भी है। यह राहु से टक्कर लेने वाला एकमात्र ग्रह भी माना गया है। ऐसे में मंगल का रविवार 24 सितंबर को शाम 06.26 बजे कन्या राशि में अस्त होना कई राशि के जातकों के लिए पीड़ादायक बनता दिख रहा है।

ध्यान रहे अस्त होने के चलते मंगल शक्तिहीन हो जाएगा, ऐसे में मंगल की इस अवस्था का बेहद नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि मंगल के अस्त होने से किन राशि पर नकारात्मक असर होगा, ऐसे में इन राशि के लोगों को इस समयावधि में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

मेष राशि-
राशि चक्र की इस पहली राशि यानि मेष के स्वामी स्वयं मंगल देव ही हैं। मंगल आपके छठे यानि शत्रु व रोग के घर में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस दौरान आपके जीवन में परेशानियों में इजाफा होगा। उचित होगा कि इस दौरान मेष राशि के जातक अपनी नौकरी और व्यापार को लेकर विशेष सावधान रहें। साथ ही वाद विवाद से दूर रहते हुए अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। इस समयावधि में मेष राशि वालों पर कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा। साथ ही नौकरी को लेकर असंतुष्टि की भावना जागेगी। व्यापार में घाटा होने के अलावा रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव का समाना करना पड़ सकता हैं।

वृषभ राशि-
राशि चक्र की इस दूसरी राशि यानि वृषभ के जातकों के लिए भी मंगल की ये स्थिति अशुभ रहती दिख रही है। मंगल के अस्त होने से मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। ऑफिस में काम के बढ़ते बोझ के बीच कुछ गलतियां होने की भी संभावना है, ऐसे में इन गलतियों का खामियाजा भी आपको सहना होगा। नौकरी में रुचि कम होने के अलावा इस दौरान जीवन में असंतुष्टि भी महसूस करेंगे। इस दौरान आपके सामने आय की समस्या भी पैदा हो सकती है।

कर्क राशि-
राशि चक्र की इस चौथी राशि यानि कर्क के लिए भी मंगल का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता। कारण ये है कि मंगल के अस्त होने के कारण कई कार्यों में आपको असफलताओं का मुंह देखना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कुछ ऐसी चीजों के लिए भी दबना पड़ेगा जो आपकी इच्छा से मेल नहीं खाती हैं। उम्मीद के अनुसार आपको नौकरी में लक्ष्य हासिल नहीं हो सकेगा। ऑफिस में सहकर्मी और वरिष्ठों का सहयोग नहीं मिलने से आपको कुछ परेशानियां भी सहनी पड़ेंगी। इसके दौरान आपको छोटी दूरी की यात्राओ में नुकसान होने का अंदेशा है।

Must Read-

16 सितंबर से बुध बदलने जा रहे हैं चाल, इन राशि वालों की किस्मत बना देगी मालामाल

केतु आ रहे हैं कन्या में जानें इसका असर और बचाव के तरीके

Astrology में बेस्ट वाइफ वाली लड़कियों की जन्म तारीख

राहु की चाल में होने जा रहा है बदलाव, जानिये किन्हें मिलेगा इसका लाभ और कौन रहें संभलकर

Name Astrology: लड़कियां जो ससुराल वालों के लिए विशेष भाग्यशाली होती हैं, साथ ही किस्मत भी रहती हैं धनी

शनि से लेकर राहु-केतु तक की अशुभता से ऐसे पाएं राहत

Zodiac signs- आपकी राशि बताती है कि किस राशि का व्यक्ति होगा आपका सबसे खास दोस्त

Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर बनी रहती है कुबेर देव की विशेष कृपा

संबंधित खबरें

सूर्य का परिवर्तन बदलने जा रहा है इन राशियों का भाग्य, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

सिंह राशि-
राशि चक्र की इस पांचवी राशि यानि सिंह के जातकों के लिए मंगल का अस्त होना आपकी इच्छा अनुरूप सफलता प्राप्ति में बाधक बनेगा। ऐसे में आप खुद को काफी परेशान महसूस करेंगे। इस समय आपके सामने नौकरी को लेकर भी कुछ परेशानियों आ सकती हैं। व्यवसाय में नुकसान की आशंका के बीच कार्य में भी कई रुकावटें आ सकती हैं। आप खुद को झुंझुलाहट में महसूस करेंगे।

धनु राशि-
राशि चक्र की इस पांचवी राशि यानि धनु से मंगल दसवें भाव यानि कर्म भाव में अस्त हो रहा है। ऐसे में यह धनु वालों के लिए नकारात्मक परिणाम लाता दिख रहा है। कर्म भाव में ये स्थिति बनने के चलते इस समय धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। साथ ही आपको सामान्य सफलता के लिए भी अत्यधिक मेहनत भी करनी होगी। हर योजना की पहले से ही प्लानिंग करके चलना होगा। वहीं इस राशि के व्यापारी लोगों के लिए भी ये समय विशेष चुनौती वाला रहेगा। मुमकिन है इस समय आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़े।


12 राशियों के लिए उपाय-
मंगल के अस्त होने के चलते आने वाली परेशानियों से निजाद के लिए के तहत हर राशि के जातक के लिए कुछ विशेष उपायों को किया जा सकता है, जो राशिनुसार इस प्रकार हैं...

मेष राशि: हर रोज “ॐ दुर्गायै नमः” का 11 बार जाप करें।
वृषभ राशि : हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि : हर रोज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि : दिव्यांगों को हर शनिवार के दिन भोजन कराएं।
सिंह राशि : हर रोज 11 बार “ॐ भास्कराय नमः” का जाप करें।
कन्या राशि : हर रोज “ॐ नमो नारायणा” का 41 बार जाप करें।
तुला राशि : दिव्यांगों को हर शनिवार के दिन भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि : हर रोज “ॐ हनुमते नमः” का जाप 27 बार करें।
धनु राशि : हर रोज “ॐ गुरवे नमः” का 27 बार जाप करें।
मकर राशि : हर रोज “ॐ भौमाय नमः” का जाप 27 बार करें।
कुंभ राशि : “ॐ नमः शिवाय” का हर रोज 27 बार जाप करें।
मीन राशि : हर रोज “ॐ मंगलाय नमः” का जाप 27 बार करें।