24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Guru Gochar 2024: अप्रैल के बाद चार राशियों पर होने वाली है कुबेर की कृपा, हो जाएंगे मालामाल

Guru Gochar 2024: अप्रैल के बाद चार राशियों पर होने वाली है कुबेर की कृपा, हो जाएंगे मालामाल

Guru Gochar 2024 गुरु गोचर 2024 से कई राशि के लोगों की किस्मत का बंद ताला खुलने वाला है। इस दौरान इन राशियों के लोगों को खूब धन कमाने का मौका मिलेगा तो आइये जानते हैं बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन का किन चार राशियों पर कुबेर की कृपा होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 9 Mar 2024, 11:16 AM IST

brihaspati_dev_image.jpg

गुरु गोचर 2024 चार राशियों को विशेष आशीर्वाद देगा।


ज्योतिष के अनुसार गुरु गोचर 2024 से मेष राशि के लोगों का आर्थिक जीवन शानदार बनेगा। गुरु गोचर के कारण धन योग बनेगा और इससे इनको बंपर आर्थिक लाभ मिलेगा। इस समय मेष राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा और ये बचत भी कर पाएंगे। इस समय मेष राशि वाले भौतिक सुखों का भी आनंद उठाएंगे। गुरु बृहस्पति की शुभ के कारण मेष राशि वालों को खूब धन लाभ होगा। इससे आप पुराने कर्ज या बैंक लोन को चुकाने में सफल हो सकते हैं। कर्ज का दबाव कम होगा।


आपकी राशि सिंह है तो गुरु का आशीर्वाद नए साल में आपको मिलने वाला है। इस समय बृहस्पति महाराज की शुभता के कारण सिंह राशि वालों को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति की प्राप्ति, किसी प्रकार की विरासत मिलना, अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान आप कोई अच्छी संपत्ति भी खरीद सकते हैं। भले ही खरीदी गी संपत्ति पुरानी हो, लेकिन यह फायदेमंद होगी। हालांकि आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने के लिए बहुत प्रयास करना होगा और नया कर्ज लेने से बचना होगा।

ये भी पढ़ेंः काम राजयोग से तीन राशियों को मिलेगा छप्‍पर फाड़ पैसा, यादगार होगी साल 2024 की शुरुआत


गुरु गोचर 2024 मंगल ग्रह के त्रिकोण की राशि वृश्चिक के लिए भी फायदेमंद है। इस समय बृहस्पति आपके व्यापार में आर्थिक उन्नति को गति देंगे। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और उनसे आपको प्रबल धन लाभ होगा। आपकी दैनिक आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और वैसे भी आपकी आय में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। इस दौरान आपके पास इतना धन होगा कि आप अपनी सभी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो इस दौरान एक अच्छी और अधिक तनख्वाह वाली नौकरी मिल सकती है, जिससे धन का आगमन लगातार होगा।


आपकी राशि कुंभ है तो प्रसन्न हो जाइये, कुंभ राशि के लोगों पर गुरु की कृपा होने वाली है। गुरु गोचर 2024 के अनुसार बृहस्पति के कारण नए साल में कुंभ राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके सुख में वृद्धि होगी। कोई पुरानी संपत्ति जो पूर्वजों की हो, आपको मिल सकती है। धर्म-कर्म के कामों में भी आपको मान सम्मान और यश की प्राप्ति होगी और आपका आर्थिक विकास होगा। इस दौरान आप अपने परिवार की इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी खूब धन खर्च कर सकेंगे। इस समय आप देश-विदेश में यात्रा पर जा जा सकते हैं। इस अवधि में आप सभी प्रकार के कर्ज और लोन से छुटकारा पाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें