30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉयल पार्टनर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के-लड़कियां, परिवार के लिए भी होते हैं लकी

Mulank 7 Numerology: अंक ज्योतिष में लड़के लड़कियों की जन्म तिथि से उनके भाग्य, व्यक्तित्व और वैवाहिक जीवन आदि का आकलन किया जाता है तो आइये जानते हैं मूलांक 7 का वैवाहिक जीवन, मूलांक 7 वाली लड़कियों का व्यक्तित्व, मूलांक 7 का भविष्य कैसा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 12 Sep 2023, 9:44 PM IST

mulank_7.jpg

मूलांक 7 के लोगों का वैवाहिक जीवन, भाग्य और व्यक्तित्व

Future Prediction For Number 7: अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म किसी माह की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु होता है। इन लोगों पर धन के देवता कुबेर देव का आशीर्वाद रहता है और कुबेर की कृपा से इनके पास धन का अभाव नहीं होता है, जमीन-जायदाद इनके पास होती है। आइये यहां जानते हैं मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव और भविष्य...

मूलांक 7 के लड़के लड़कियों की विशेषता
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वाली लड़कियां और लड़के किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलती है, इनको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। ये जिस काम को शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। किस्मत भी इनका साथ देती है। मूलांक 7 वाली लड़कियां और लड़के स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं। इन्हें खुलकर जीना पसंद होता है और रोक टोक पंसद नहीं होती है।

परिवार के लिए भी होते हैं लकी
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वाली लड़कियां और लड़के खुद के लिए तो भाग्यशाली होते ही हैं। ये अपने परिवार के लोगों के लिए भी लकी साबित होते हैं। इनके जन्म के बाद से ही परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। मूलांक 7 के लोग दिल के साफ होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण लोग इन्हें पसंद करते हैं, मूलांक 7 के जातक दृढ़ निश्चयी भी होते हैं। ये एक साथ कई काम करने की क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः चंबल नदी को क्यों मानते हैं शापित नदी, पढ़ें चंबल का धार्मिक इतिहास और कथाएं

मूलांक 7 वालों का स्वभाव
मूलांक 7 वालों में अपार शक्ति होती है, ये दूसरों के मन की भी बात जान लेते हैं। ये अकेला रहना पसंद करते हैं और प्रायः रहस्यमयी होते हैं और लोग इनके मन की बात नहीं पढ़ पाते। हालांकि जब किसी के प्यार में पड़ते हैं तो उनके जीवन में काफी बदलाव आते हैं।


तार्किकता और आत्मनिरीक्षण इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। जब तक ये किसी चीज को गहराई से नहीं जान लेते तब तक उसकी छानबीन करते रहते हैं। ये जहां जाते हैं लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ये जिससे चाहते हैं तालमेल बिठा लेते हैं, लेकिन इनसे तालमेल बिठाना लोगों के लिए कठिन होता है।


मूलांक 7 का वैवाहिक जीवन
स्वतंत्रता पसंद मूलांक 7 वाले लोग आसानी से वैवाहिक जीवन में नहीं बंधते। ज्यादातर लोग या तो शादी नहीं करते, या देर से करते हैं या लिवइन में रहना पसंद करते हैं। लवलाइफ के मामले में ये भाग्यशाली नहीं होते, ये किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते और किसी ऐसे शख्स को करीब नहीं आने देते जो इनकी आजादी में खलल डाल सके। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि ये पार्टनर का साथ नहीं निभाते। ये लॉयल पार्टनर होते हैं और उसके जीवन की भावनात्मक कमी को दूर कर देते हैं।

मूलांक 7 करियर
मूलांक 7 वालों का करियर विदेश में भी बनता है। इनका रूझान विदेश की नौकरी या बिजनेस के प्रति अधिक होता है। ये जहां काम करते हैं जल्द ही बॉस बन जाते हैं, इन्हें दूसरों के अधीन काम करना पसंद नहीं। इनका भाग्य साथ देता है, इसलिए छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।