31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zodiac signs- इन राशियों के पुरुष होते है बेहद ईमानदार देते हैं पूरे जीवन अपने पार्टनर का साथ

- जिन राशि के पुरुष जातकों पर विशेष ग्रहों का प्रभाव अधिक होता है वे...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2023, 6:56 PM IST

honest_lover.jpg

,,

जीवन में ईमानदारी एक विशेष गुण होती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति पर विश्वास इसी ईमानदारी का नतीजा होती है। ऐसे ही प्यार हो या कोई रिश्ता इनमें ईमानदार होना बहुत आवश्यक होता है। वहीं प्रेम में पडे युवाओं के लिए सामने वाले का विश्वसनीय या ईमानदार होना अत्यंत आवश्यक होता है। दरअसल इन दिनों लगातार सामने आ रहे प्रेम के मामलों को देखते हुए हर कोई अपने साथी से ईमानदारी की आशा करता है।

वहीं प्रेम में धोखा भी एक आम बात है, ऐसे में लडकियां हमेशा ही एक ईमानदार प्रेमी की तलाश करती हैं, ताकि उन्हें भविष्य में धोखे का सामना न करना पडे। जानकारों का भी मानना है कि मानवीय संबंधों में ईमानदारी और प्यार ये दो गुण अति महत्वपूर्ण होते हैं।

कई जातकों को प्यार में मिले ईमानदार पार्टनर के चलते वे अपने साथी को खुश रहते हैं। तो वहीं कई लोग प्यार में धोखा खाकर दुख का शिकार हो जाते हैं। ज्योतिष के जानकारो के अनुसार ज्योतिष में राशि के हिसाब से जिन राशि के पुरुष जातकों पर विशेष ग्रहों का प्रभाव अधिक होता है वे अपने पार्टनर के लिए ईमानदार होते हैं साथ ही अपने साथी से अत्यधिक प्रेम भी करते हैंै। खास बात ये है कि अधिकांशत: ऐसे ग्रहों का प्रभाव राशि आधारित होता है। ऐसे जातकों में ईमानदारी उनके स्वभाव का विशेष हिस्सा होती है, इसके साथ ही इन राशियों के पुरुष अपने संबंधों को लेकर संवेदनशील रहते हैं।

तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके पुरुष सामान्यत: बेहद ईमानदार माने जाते हैं...

मेष राशि
राशिचक्र की इस प्रथम राशि यानि मेष के पुरुष सामान्यत: सच्चे व ईमानदार होते हैं। ये अपने पार्टनर से कोई चीज नहीं छुपाते हैं और हर स्थिति में अपने साथी का समर्थन भी करते हैं। प्रेम के मामले में भी ये हर वक्त उनके साथ होते हैं। ये उम्मीदों को टूटने से बचाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं जिससे यह अपने साथी को खुश रख सकें।

कर्क राशि
राशिचक्र की इस चौथी राशि यानि कर्क के पुरुष जातक साथी के प्रति वफादार होने के साथ ही उन्हें काफी प्रेम करते हैं। अपने पार्टनर के साथ ये गहरे रिश्ते बनाने के साथ ही उन्हें आदर्श बनाने का भी कार्य करते हैं। अपने साथी के साथ प्यार और सहयोग के मामले में ये हमेशा मौजूद रहते हैं साथ ही ध्यानपूर्वक उनकी बातें भी सुनते हैं। अपना प्यार को दिखाने के लिए ये न केवल शब्दों का बल्कि क्रियाओं का भी इस्तेमाल करते हैं।

कन्या राशि
राशिचक्र की इस छठी राशि यानि कन्या के पुरुष ईमानदार होने के साथ ही निष्ठावान भी होते हैं। साथी के प्रति वफादारी इनमें काफी ज्यादा होती हैं। वे खुद को साथी के साथ बेहद खुला रखने के साथ ही साथी की परेशानियों के समाधान की हमेशा कोशिश करते रहते हैं। अपने साथी को प्यार के लिए महत्वपूर्ण मानने के अलावा ये उनका सम्मान करने के साथ ही उनकी देखभाल भी बडे ही प्यार से करते हैं।

धनु राशि
राशिचक्र की इस नवी राशि यानि धनु के पुरुष उदार होने के साथ ही अपने साथी के प्रति सदैव उत्साही होते हैं। जीवन में जोश और खुशी लाने के अलावा ये अपने साथी को पूर्ण स्वतंत्रता और आत्मविश्वास की भावना प्रदान करते हैं। अपने साथी को प्यार उसकी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए ये सदैव प्रयासरत रहतेे हैं ।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इन चारों राशियों में प्राकृतिक गुणों के कारण ईमानदारी और प्यार के प्रति समर्पण की भावना होती हैं। उनके संबंधों को यही गुण सुदृढ बनाते हैं, जो उनके साथी के लिए आदर्श जीवन प्रदान करने में सहायक होते हैं। वे उदार, समर्पित और प्रेमपूर्ण रिश्तों के चलते एक दृढ़ संबंध के प्रति समर्पित रहते हैं।


(नोट-ध्यान रखें यहां दी गईं सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।)