5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh Gochar in March 2023: बुध जल्द करेंगे गोचर, मीन राशि से मेष में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए लाएंगे सौभाग्य

Budh Gochar 2023: Impact on your zodiac signs, luck will be shine of these lucky zodiac signs: इस बार वह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के मंगल की राशि में होने जा रहे इस गोचर का असर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं किन राशियों को जमकर खुशियां मिलने वाली हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 27 Mar 2023, 3:31 PM IST

budh_gochar_effects_on_your_zodiac_signs.jpg

,,

Budh Gochar 2023: Impact on your zodiac signs, luck will be shine of these lucky zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी राशि में परिवर्तन करता है। पिछले दिनों मीन राशि में आकर कई राशियों का सौभाग्य जगाने वाले ग्रहों के राजकुमार बुध एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह जल्दी ही अपनी राशि बदल लेंगे। जिसका शुभ या अशुभ प्रभाव राशि चक्र की 12 राशियों पर दिखाई देगा। इस बार वह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के मंगल की राशि में होने जा रहे इस गोचर का असर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं किन राशियों को जमकर खुशियां मिलने वाली हैं...

जानें कब है बुध का गोचर Budh Gochar 2023: Impact on your zodiac signs
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 31 मार्च को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में वे 7 जून को शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे और फिर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष
इस राशि में बुध का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी और इसी की बदौलत आपको इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन
इस राशि में बुध का गोचर 11वें भाव में हो रहा है। इस भाव को धन लाभ, भाई-बहन के संबंध से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन शानदार रहने वाला है। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं परिवार में भाई-बहन, दोस्तों के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए भी बुध का गोचर लाभकारी साबित होगा। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ के योग बनेंगे। कॅरियर में बेहतरीन लाभ मिलेगा। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह
इस राशि में बुध का गोचर नवें भाव में हो रहा है। इस भाव को भाग्य, तीर्थ यात्रा, धर्म आदि से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी तीर्थयात्रा में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन
मीन राशि के लोगों के लिए बुध का मेष राशि में प्रवेश करना लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही पदोन्नति हो सकती है। अविवाहित लोगों को इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:29 मार्च को महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग, 700 साल बाद बन रहे हैं एक साथ पांच राजयोग, इन राशियों को हर क्षेत्र से मिलेंगे खुशियां ही खुशियां