5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 दिसंबर से इन राशियों को मिलेंगी खुशियां, नए साल से पहले मिल जाएगा ये बड़ा लाभ

वक्री बुध का मकर राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो, कुछ राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पांडे से जानते हैं बुध का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और किन्हें रहना होगा अलर्ट। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Dec 21, 2022

budh_dev.jpg

भोपाल। 28 दिसंबर को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, संचार, व्यापार और प्रबंधन का कारक ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि फिलहाल बुध की चाल वक्री बनी हुई है। ऐसे में वक्री बुध का मकर राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो, कुछ राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पांडे से जानते हैं बुध का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और किन्हें रहना होगा अलर्ट। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। परिश्रम की अधिकता बनेगी।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में आने वाले हैं शनिदेव(Shani gochar 2023), नए साल 2023 में मचाएंगे उथल-पुथल

ये भी पढ़ें:एक मंदिर ऐसा भी जहां ताले में कैद है विष्णु की प्रतिमा, मूर्ति से आती हैं राम नाम की आवाजें

वृष राशि
मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई आपको उपहार स्वरूप वस्त्र दे सकता है। इस दौरान माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको कभी आशा तो कभी निराशा महसूस हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि मिलने की संभावना है। संचित धन में कमी के योग बन रहे हैं। तनाव से बचें।

मिथुन राशि
आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार में मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

ये भी पढ़ें: ये है सबसे बड़ा जैन तीर्थ, इसे देखे बिना अधूरा माना जाता है जीवन

ये भी पढ़ें: सूर्य ने बदली राशि, विदेश जाने वाले हैं इस राशि के लोग

कर्क राशि
मन शांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यर्थ की भागगदौड़ करनी पड़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें:रविवार के दिन जरूर आजमाएं ये टोटके, कर देंगे मालामाल

ये भी पढ़ें:नए साल में घर में ले आएं ये चीजें, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

सिंह राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। तरक्की के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के भी प्रबल योग हैं।

कन्या राशि
आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। मीठा खाने में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत बनेंगे।

ये भी पढ़ें: आपके भी इस हाथ में होती है खुजली, तो जरूर पढ़ लें ये खबर आने वाला है खूब पैसा

ये भी पढ़ें:इस बार शुभ महायोगों में होने जा रहा है नए साल 2023 का आगाज, तरक्की के लिए पहले दिन जरूर करें ये उपाय

तुला राशि
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खर्चों में इजाफा होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। पिता की सेहत प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें: टपक रहा है नल तो, हो जाएं सावधान, वरना पाई-पाई ले डूबेगा पानी


ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं कहां है दुनिया का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर? इस फ्लाइट से आप भी पहुंच सकते हैं यहां

वृश्चिक
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। मानसिक शांति रहेगी। पढ़ाई में रुचि रहेगी। नौकरीपेशा हैं, तो अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बुधवार को कर लें बस ये एक काम, तिजोरी में बढऩे लगेगा पैसा, गणपति जी हर हाल में रखेंगे खुश

ये भी पढ़ें:मंगलवार को जरूर आजमाएं ये असरदार टोटके, हर कष्ट दूर करेंगे संकट हनुमान

धनु राशि
संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्थान परिवर्तन के योग हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत में है पौष पुत्रदा एकादशी, जानें कैसे करें व्रत और पूजा विधि भी

ये भी पढ़ें:साल 2022 की अंतिम त्रयोदशी आज, जानें क्यों की जाती है शिव की विशेष पूजा


मकर
बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव पैदा हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण करें। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। भावावेश की अधिकता हो सकती है। सतर्क रहें।

कुंभ
मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़ें:साल की अंतिम मासिक शिवरात्रि आज, अपनी राशि के अनुसार जरूर कर लें ये काम

ये भी पढ़ें:टैरो कार्ड कहते हैं सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़ें अपना राशिफल

मीन राशि
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार में भाग-दौड़ बढ़ेगी। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। मन अशांत बना रहेगा। वाणी में विनम्रता बनाएं रखें।a