नई दिल्ली। दीपावली के ग्यारह दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का भी बड़ा महत्व है। इस दिन देव नारायण भगवान विष्णु आपनी चार माह की निद्रा को पूरा करके उठते है। इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का अंत हो जाता है और इसके बाद से सभी शुभ काम शुरू किए जाते हैं।