किन्नर महामंडलेश्वर मां भवानी की माने तो देर रात में लगभग तीन घण्टे तक पूजा और आहुतियां दी गईं। यह पूजा अर्चना का मकसद जन कल्याण, सनातन धर्म की रक्षा और देश के उत्थान बताया गया। किन्नर साधुओं ने पूजा के दौरान यह कामना की कि उत्तराखंड जैसी त्रासदी फिर ना हो, और देश में अमन चौन के साथ खुशहाली रहे।