31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birth Date- ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

Numerology: लड़कियां जो इस मूलांक में जन्मी होती है वे जिस किसी काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं। इनकी भाग्य काफी ऊंचा होने के चलते ये जहां कहीं भी रहती हैं वहां खुशहाली आ ही जाती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 2 Jul 2023, 8:07 PM IST

numerology-_winning_lucky_girl.jpg

Birth Date Astrology: दुनिया में हर व्यक्ति किसी न किसी दिनांक में जन्म लेता है कुल मिलाकर उसकी एक विशेष जन्म तारीख होती है। जिसे सामान्य तौर पर बर्थ डेट के नाम से जाना जाता है। वहीं अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके संबंध में काफी कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के मामले में अधिकांश लोग आपनी इस डेट ऑफ बर्थ के नंबर को ही अपना विशेष या लकी नंबर मानते हैं। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 3 में जन्मी लड़कियों की ये वे होती हैं जिनका जन्म किसी भी माह की 3,12,21 या फिर 30 तरीख को होता है। इस अंक का स्वामी गुरु यानि की बृहस्पति को माना जाता है।

ऐसे में देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव के चलते इस मूलांक वाली लड़कियों का व्यक्तित्व तो काफी प्रभावशाली होता ही है, साथ ही ये अपने व्यवहार से किसी के भी दिल पर आसानी से जीत पा लेती हैं। वहीं ये मुख्य रूप से इनको इनकेे पिता के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली माना जाता है।

देवगुरु बृहस्पति के आधिपत्य वाले इस मूलांक यानि 3 की लड़कियां न केवल प्रभावशाली और पिता के लिए भाग्यशाली होती हैं, वरन ये जिस किसी काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही चेन लेती हैं। किस्मत के मामले में भी देवगुरु का साथ मिलने के चलते ये लड़कियां अत्यधिक मजबूत होती हैं। इनकी भाग्य काफी ऊंचा होने के कारण ये जहां कहीं भी रहती हैं वहां खुशहाली आ ही जाती है।वहीं ये जिस किसी घर में जन्म लेती हैं वहां कभी भी धन-दौलत की दिक् कत नहीं आती हैं।

सप्ताह में जहां बृहस्पति का दिन भगवान विष्णु का होता है, वहीं इस मूलांक में जन्मी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। इसके साथ ही ये कार्यक्षेत्र में भी काफी शानदार प्रदर्शन करने वाली होती हैं। इनके कार्यों से कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता। अपनी अलग पहचान बनाने का सपना ये शुरू से ही देखती हैं और इसमें भी इन्हें सफलता ही मिलती है।

देवगुरु की कृपा से काफी समझदार होने के साथ ही ये अत्यंत सोशल भी होती हैं। जिसके कारण इन दोस्त भी काफी होते हैं। कार्यस्थल में ये उच्चे पद पर कार्यरत होने के चलते इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यत: काफी अच्छी रहती है। इन्हें जीवन में आर्थिक परेशानियों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता, वहीं ये समाज कल्याण के लिए भी ये काफी कुछ करती रहती हैं। इस मूलांक की लड़कियां काफी स्वाभिमानी होने के चलते जो भी कार्य करती हैं उसेे खुद की दम पर ही करती हैं। सामान्यत: ये किसी अन्य का सहयोग लेना पसंद नहीं करती हैं, साथ ही ये आत्मनिर्भर भी होती हैं।

मूलांक 3 की ये लड़कियां स्वयं के लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं, लेकिन इसके साथ् ही ये अपने पिता के लिए भी अत्यधिक लकी रहती हैं। ये जिस किसी काम में अपना हाथ डालती हैं उसमें ये हर स्थिति में सफलता हासिल करके ही रहती हैं। इनका जीवन संघर्षशील होने के बावजूद इन्हें कभी भी संघर्ष करने में घबराहट महसूस नहीं होती। जीवन में आने वाली हर चुनौती का ये डटकर सामना तो करती ही हैं साथ ही उस चुनौती को हरा कर यानि उस पर विजय प्राप्त करके ही रहतीं हैं।