अगर किसी कारणवश आपके जरूरी काम पूरे नहीं हो पा रहे, स्वास्थ्य बार-बार खराब हो रहा है, शादी में रुकावट आ रही है या धन की कमी महसूस हो रही है तो होलिका दहन की रात काली हल्दी का यह उपाय करें। एक काले कपड़े में काली हल्दी रखें और इसे अपने सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद इसे होली की आग में डाल दें। माना जाता है कि इस उपाय से जीवन में आ रही अनचाही रुकावटें दूर होती हैं और अटके हुए कार्य बनने लगते हैं।