11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारे मंदिरों में रखा है टनों सोना, जानिए किसके पास है कितना भंडार

मंदिरों में रखे सोने को लेकर काफी विवाद भी है और कई किवदंतिया भी प्रचलित हो गई हैं। आइए, जानते हैं किस मंदिर के पास है कितना सोना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 17 Nov 2016, 8:14 AM IST

gold temple

हमारे देश में ऐसे बहुत से मंदिर हैं जहां टनों सोना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हमारे भगवान हमेशा ही धन-धान्य से परिपूर्ण रहे हैं। मंदिरों में रखे सोने को लेकर काफी विवाद भी है और कई किवदंतिया भी प्रचलित हो गई हैं। आइए, जानते हैं किस मंदिर के पास है कितना सोना।

- श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का बजट ही सालाना 2,600 करोड़ होता है। यहां 1000 करोड़ हुंडी में चढ़ावे के रूप में आता है। 8,000 करोड़ रुपए तो सिर्फ ब्याज से ही मिल जाते हैं। इसके अलावा भी 600 करोड़ अन्य साधनों से इस मंदिर की कमाई होती है। अलग-अलग बैंकों में इस मंदिर का करीब 3000 किलो सोना जमा है, जबकि मंदिर के पास 1000 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट हैं।

- केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास 1300 टन सोना है।

- तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में हर साल लगभग 6 करोड़ नकदी और करोड़ों के जेवरात चढ़ाए जाते हैं।

- मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास 160 टन सोना जमा है।

- शिरडी के साईं बाबा मंदिर के पास 360 किलो सोना है। इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही अरबों में है। यहां हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है।

- सोमनाथ मंदिर के पास 35 किलो सोना है। इसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है।