30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 ‘प्रभु’ के अधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री को भी समझ लिया मजाक

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री  डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय को करना पड़ा परेशानी का सामना 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 22 Jul 2016, 5:21 PM IST

mahendra nath

mahendra nath

चंदौली. मुग़लसराय पूर्व मध्य रेल मुग़लसराय के डीआरएम एवं अधिकारी इतने बेपरवाह हो गए है की जिले के सांसद व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय को 12301 हावड़ा राजधानी से नई दिल्ली जाना था जो रात्रि 12बजकर 57 मिनट पर थी पर जब उनका काफिला मुग़लसराय स्टेशन पंहुचा तब वहा उनकी आगवानी के लिए रेलवे का कोई उच्च अधिकारी ही नहीं था नहीं उनको रुकने के लिए कोई गेस्ट हॉउस की बुक था जब की जब की उनका प्रोटोकॉल पहले से मालूम था उसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही समझ से परे है।

जब मंत्री जी के आने की सूचना डीआरएम को दी गई तो उन्होंने सीनियर डीसीएम से बात करने को कहा जब सीनियर डीसीएम से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल ही नहीं लगा ये तो अच्छा रहा की डीसीएम हिमांशु शुक्ला अपने किसी परिचित से मिलने रात्रि में आये हुए थे जब उनकी नजर मंत्री जी पर पड़ी तो उन्होंने मंत्री जी के लिए रिटायरिंग रूम नम्बर 2 में रुकने की व्यवस्था की केंद्रीय मंत्रियो के साथ इस तरह की लापरवाही मुग़लसराय डीआरएम एवं अधिकारीयो के लिए कोई नई बात नहीं है।

इससे पहले भी केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ भी यहां के डीआरएम व अधिकारियो द्वारा यही व्यवहार किया गया था अब जबकि मुग़लसराय स्टेशन पर केंद्रीय मंत्रियो के साथ यहाँ के अधिकारियो का यह व्यवहार है तो आम जनता की तकलीफो के बारे में अधिकारी क्या सोचते होंगे ये समझना मुश्किल नहीं होगा