7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

June Me Janme Log: अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं जून में जन्मे लोग, जानें इनके व्यक्तित्व की अन्य खूबियां

Baby Born In june: आपका जन्म जून में हुआ है तो आपमें कई खूबियां होंगी, क्या आप उन्हें जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र से आइये जानते हैं जून में जन्मे लोगों की खूबियां..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 1 Jun 2025, 12:35 PM IST

June Me Janme Log Baby Born In june

June Me Janme Log Baby Born In june: जून में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं (Photo Credit: Pixabay.com)

June Me Janme Log: ग्रेगोरियन कैलेंडर का छठा महीना जून ऊर्जा, परिवर्तन और विकास का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में प्रायः सूर्य मिथुन राशि में गोचर करता है, जिससे मानसिक सक्रियता, नए विचारों का प्रवाह और संवाद तेज हो जाता है।


ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार जून का महीना विचार-विमर्श, आत्‍मविश्‍लेषण और भावनात्‍मक समझ के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति और प्रभाव के कारण व्‍यक्‍ति अपने विचारों को स्‍पष्‍टता से व्‍यक्‍त कर पाता है। इस महीने जन्मे लोगों के राशि स्वामी या तो चंद्रमा होते हैं या बुध ग्रह। आइये जानते हैं जून में जन्मे लोगों की विशेषताएं …

जून में जन्मे लोगों में होते हैं ये गुण (June Me Janme Bacche Kaise Hote Hain)


जिद्दी और अपनी शर्तों पर जीने वाले


जून में जन्मे लोग प्रायः जिद्दी होते हैं, इन लोगों को अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है। यात्रा और लाइफ को एक्सप्लोर करने में इनको खूब खुशी मिलती है। साथ ही विचारों में स्पष्टता के कारण ये अपने दोस्‍तों में बहुत लो‍कप्रिय होते हैं और लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।


दयालु और हेल्पफुल नेचर


जून में जन्मे लोग प्रायः दयालु होते हैं, इनका स्वभाव लोगों की मदद करने वाला होता है। इसलिए हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ये 10 बातें मन में लाती हैं अच्छे विचार, पढ़ें प्रेमानंद महाराज के टिप्स


जिज्ञासु और खोज के लिए तत्पर

जून में जन्मे लोग प्रायः जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं, जो इन्हें साहसी भी बनाता है। इनके मन में सामने आने वाली बातों को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इनके मन में प्रायः कोई न कोई विचार घूमता रहता है। नई चीज सीखने में समय नहीं लगाते हैं।


भावुक और रोमांटिक


जून में जन्मे जातक प्रायः भावुक होते हैं, और इनमें रोमांस कूट-कूटकर भरा होता है। ये लोगों से आसानी से भावनात्‍मक संबंध बना लेते हैं। ये जिससे रिश्ते बनाते हैं, काफी हद तक निभाते हैं।

लकी नंबर: 3 और 6
लकी कलर: पीला, हल्‍का हरा, आसमानी नीला, क्रीम और सिल्‍वर।
लकी रत्‍न: मोती और मूनस्‍टोन।


लकी फूल: गुलाब, लैवेंडर और लिली।
लकी डे: बुधवार, शुक्रवार और सोमवार।